2021-09-11

CCNA क्या है CCNA Course और Certification कैसे करें?


यदि आप भी अपना करियर नेटवर्किंग के क्षेत्र में बनाना चाहते है तो CCNA का कोर्स कर आप इस क्षेत्र में महारत हासिल कर एक अच्छे पोजीशन पर भी पहुच सकते है। बात अगर CCNA की करें तो यह नेटवर्किंग से जुड़ा कोर्स होता है जिसे अमेरिकन कंपनी CISCO ने शुरू किया था। जो एक बहुत ही अच्छा कोर्स है और इसका डिमांड समय के साथ और भी बढ़ता ही जा रहा है। तो चलिए आज हम सब इसपे विस्तार से बात करते है और जानेंगे CCNA क्या है CCNA कोर्स और सर्टिफिकेशन कैसे करें। 


What-is-CCNA-Certification?

CCNA क्या है?

CCNA का पूरा नाम सिस्को सर्टिफाइड नेटवर्क एसोसिएट है जो नेटवर्किंग के क्षेत्र में किया जाने वाला कोर्स है जिसके मदद से आप नेटवर्किंग के क्षेत्र में अपना करियर बना सकते है।


CCNA दुसरे स्तर का सिस्को सर्टिफिकेशन है जिसे पाने के लिए कैंडिडेट को सिस्को का एग्जाम उतीर्ण करना आवश्यक होता है। CCNA का कोर्स सिस्को जो की एक अमेरिकन मल्टीनेशनल कंपनी है उसके द्वारा करवाया जाता है। बात अगर CISCO का करे तो यह अमेरिकन कंपनी नेटवर्किंग, हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर से जुड़े प्रोडक्ट का उत्पादन करती है। 


CCNA के सर्टिफिकेशन के लिए कैंडिडेट के लिए 640-802 एग्जाम में पासिंग मार्क्स लाना जरुरी होता है अन्यथा आप CCNA के सर्टिफिकेशन के लिए मान्य नही होंगे।  


CCNA के प्रकार

CCNA के लिए नेटवर्किंग में अलग अलग सर्टिफिकेट दिए जाते है जो निम्नलिखित है-


  • CCNA ROUTING & SWITCHING 
  • CCNA CLOUD 
  • CCNA INDUSTRIAL 
  • CCNA WIRELESS 
  • CCNA DATA CENTER 
  • CCNA SECURITY 
  • CCNA SERVICE PROVIDER 


CCNA कोर्स

CCNA के कोर्स के लिए CISCO के द्वारा कोई औपचारिक शर्त नही रखा गया है लेकिन कोर्स को अच्छे से पढने और समझने के लिए आपके पास बैचलर डिग्री होना आवश्यक है और यह डिग्री आप कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स & कम्युनिकेशन, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी से ले सकते है। 


CCNA कोर्स सब्जेक्ट्स 


  • NETWORK FUNDAMENTALS 
  • NETWORK ACCESS 
  • IP CONNECTIVITY 
  • SECURITY FUNDAMENTALS 
  • AUTOMATION & PROGRAMMABILITY 
  • IP SERVICE  


यदि आप CCNA के कोर्स को फॉलो कर इसके एग्जाम में उतीर्ण कर लेते है तो सिस्को के तरफ से एक सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है जो तीन साल तक के लिए वैलीडेट माना जाता है तीन साल बाद आप दोबारा एग्जाम देकर इसके सर्टिफिकेट को RENEW करवा सकते है।  



NIFT क्या है? निफ्ट प्रवेश परीक्षा की तैयारी कैसे करे.


CSC क्या है? CSC Login और Registration कैसे करे.


Best College फॉर CCNA कोर्स

CCNA का कोर्स आज के समय में ऑनलाइन भी करवाया जा रहा है जिसके सहायता से आप सिख सकते है लेकिन आइये जानते भारत के कुछ कॉलेज और इंस्टिट्यूट का नाम जहा एडमिशन लेकर आप अच्छे से सिख सकते है-


  • NATIONAL INSTITUTE of ELECTRONICS & IT, DELHI 
  • INSTITUTE of ADVANCED NETWORK TECHNOLOGY, AHMEDABAD 
  • NET TECH INDIA, MUMBAI 
  • APPIN TECHNOLOGY, BHOPAL 
  • INDIAN INSTITUTE of HARDWARE TECHNOLOGY, CHENNAI 
  • BASCOM BRIDGE EDUCATION, AHMADABAD 
  • SAC, MEGHALAYA 
  • NIIT, AHMADABAD 


CCNA Certification क्या है ?

CCNA का सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए CISCO द्वारा प्रस्तावित 200-301 परीक्षा पास करनी होती है। CCNA परीक्षा के लिए करीब 300 डॉलर का खर्च आता है, परीक्षा पास करने के बाद आपको CCNA ROUTING & SWITCHING सर्टिफिकेट दिया जाता है। CCNA ROUTING AND SWITCHING सर्टिफिकेट प्राप्त करने के बाद आप नेटवक डिवाइस को  इनस्टॉल, मॉनिटर और ट्रबलशूट करने के योग्य हो जाते हैं जिसके लिए रिपोर्ट के अनुसार उम्मीदवार को निम्नलिखित का ज्ञान होना आवश्यक है-


IP एड्रेसिंग का फंडामेंटल नॉलेज होना आवश्यक है।

उम्मीदवार को नेटवर्क फंडामेंटल के बारे में पता होना चाहिए।


CCNA Exam  की तैयारी कैसे करे?

CCNA नेटवर्किंग का एक महत्वपूर्ण अंग है जिसके कारन यह उसके बहुत से टॉपिक को कवर करता है जिसमे ROUTING AND SWITCHING, NETWORK SUBNETTING आदि से सवाल पूछे जाते है। जिसकी तैयारी आप BOOKS, ONLINE कोर्स, PRACTICE सेट आदि के जरिए कर सकते है। यहाँ मै आपको कुछ अच्छे बुक्स और प्रैक्टिस सेट के नाम सुझा रहा हूँ जिसे आप पढ़ कर इसकी परीक्षा की तैयारी कर सकते है।


CCNA Certification Practice Tests: Exam 200-301


CCNA: 200-301: Best Practices and Strategies to Pass the CCNA 200-301


CCNA Routing and Switching: Routing and Switching Essentials for Beginners


CCNA Interview Questions : Volume 21 (Job Interview Questions) Vibrant Publishers


CCNA के बाद जॉब्स आप्शन

नेटवर्किंग क्षेत्र ऐसा है जहाँ आप अच्छे से कोर्स कम्पलीट कर लेते है और उसके बारे में जानकारी जुटा लेते है तो आपके पास जॉब के लिए बहुत सारे आप्शन खुल जाते है और आप अपने योग्यता के अनुसार आसानी से जॉब प्राप्त कर सकते है। 


कुछ अच्छे जॉब आप्शन जो मै आपको बताने जा रहा हूँ-


  • ENTRY LEVEL TECHNICIAN
  • NETWORK DESIGN ENGINEER
  • AV INSTALLER
  • NETWORK ENGINEER
  • PROJECT MANAGER
  • NETWORK MANAGER
  • NETWORK ADMINISTRATOR
  • SUPPORT TECHNICIAN
  • SYSTEM ENGINEER
  • VIDEO TECHNICIAN
  • VIDEO OPERATOR
  • SECURITY ADMINISTRATOR
  • NETWORK SECURITY SPECIALIST
  • SALES AND MARKETING


 Salary After CCNA

बात अगर CCNA सर्टिफिकेशन के बाद सैलरी की करें तो यह जॉब के प्रोफाइल पर निर्भर करता है और आपकी योग्यता के अनुसार आपको सैलरी दी जाती है। 



JOB TITLE                                          AVERAGE SALARY (INR)


NETWORK ENGINEER                               350,665


Sr. NETWORK ENGINEER                         714,335


IT MANAGER                                              1,041,141


NETWORK ADMINISTRATOR                    394,357


TECHNICAL SUPPORT ER.                       307,882


NETWORK SECURITY ER.                        542,164


SYSTEM ENGINEER                                  260,504


SECURITY ANALYST                                 512,947


TECHNICAL CONSULANT                        999,313


Final Words (अंतिम शब्द) 

इस पोस्ट में हम सब CCNA और CCNA के कोर्स और सर्टिफिकेशन से जुड़े सारे तथ्यों के बारे में जाना यदि आप भी नेटवर्किंग को करियर के रूप में देखते है तो CCNA का कोर्स कर इस क्षेत्र में जॉब ले सकते है। और यह एक अच्छा विकल्प भी होगा क्योंकि आने वाले समय में नेटवर्किंग की डिमांड और भी ज्यादा होने वाली है। इससे जुड़े कुछ अच्छी बुक्स के नाम मैंने इस पोस्ट में बताये हैं  जिन्हें आप पढ़ सकते हैं।  


यदि आपको CCNA से जुड़ा यह पोस्ट अच्छा लगा हो तो इसे शेयर करे और कोई त्रुटि रह गया हो तो कमेंट करके बताये।

No comments:
Write comments

We have Zero Tolerance to Spam. Cheesy Comments and Comments with 'Links' will be deleted immediately upon our review.